फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: राजकीय शिक्षण महाविद्यालय के छात्रों ने निकाली सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली

राजकीय शिक्षण महाविद्यालय में रोड सेफ्टी के जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डायरेक्टर ऑफ हायर एजुकेशन हरियाणा के निर्देश अनुसार किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के बच्चों द्वारा रैली निकाली गई। विद्यार्थियों ने लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों को नारों के माध्यम से बताया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने लोगों को जागरूक किया। प्राचार्य अदम्य वीर ने रैली को हरी झंडी दिखाई। प्रोफेसर मुकेश यादव ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में बताया और कहा कि हमें हमेशा हेलमेट पहनना चाहिए। एक मनुष्य को जीवन एक ही बार मिलता है, जो बहुत महत्वपूर्ण होता है। इसलिए हमें हमेशा सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन भी करना चाहिए। इस मौके पर प्रोफेसर वेद प्रकाश, प्रोफेसर अमित कुमार, प्रोफेसर रचना शर्मा, मनोज धारीवाल, मनीष घणघस मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें