फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी के सैय गांव में हुआ खेल मेले का आयोजन

गांव सैय में आयोजित बाबा रणजीत नाथ महाराज खेल मेला के दौरान कबड्डी स्पर्धा का आयोजन किया। इस मौके पर एनएसयूआई के नेशनल कोर्डिनेटर लक्ष्यजीत सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने 50 जरूरतमंद बच्चों की स्नातक तक की शिक्षा का पूरा खर्च उठाने का बड़ा Sलान किया। लक्ष्यजीत सिंह ने कहा कि कबड्डी केवल एक खेल नहीं, बल्कि हरियाणा की संस्कृति और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सर्कल कबड्डी हमें अनुशासन, टीम भावना और विपरीत परिस्थितियों में संघर्ष करना सिखाती है। आज के डिजिटल युग में युवाओं को शारीरिक रूप से मजबूत रहने के लिए मैदान से जुड़ना बहुत जरूरी है। खेल ही वह माध्यम है जो युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखकर राष्ट्र निर्माण की ओर अग्रसर करता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें