फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में वाराणसी से भिवानी पहुंची पावन मिट्टी का बामला टोल पर किया स्वागत

संत शिरोमणि गुरु रविदास की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर (वाराणसी) से लाई गई पवित्र मिट्टी बुधवार को भिवानी पहुंची। बावड़ी गेट स्थित संत रविदास मंदिर में आयोजित आध्यात्मिक कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विरेंद्र कौशिक के नेतृत्व में मिट्टी का पूर्ण श्रद्धा, विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ स्वागत, पूजन एवं कलश स्थापना की गई। भाजपा जिला अध्यक्ष विरेंद्र कौशिक ने कहा कि संत रविदास की जन्मस्थली की पावन माटी का भिवानी की धरा पर आगमन हम सभी के लिए अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और गौरव का विषय है। संत रविदास ने अपने जीवन और दिव्य विचारों से संपूर्ण मानव जाति को समानता, मानवता, प्रेम और भाईचारे का मार्ग दिखाया। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट रखने और आपसी सद्भाव को मजबूत करने की असीम प्रेरणा देते हैं। विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि संत रविदास का संपूर्ण जीवन समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके महान विचारों को अपने आचरण में आत्मसात करना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। बवानीखेड़ा से विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि ने कहा कि संत रविदास ने समाज में व्याप्त ऊंच-नीच और जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर सर्वमानव हित को सर्वोच्च स्थान दिया। उनकी पावन जन्मस्थली की माटी का भिवानी पहुंचना एक अत्यंत भावनात्मक और ऐतिहासिक क्षण है। भाजपा जिला प्रभारी रेणू डाबला ने कहा कि संत रविदास का समरसता और समानता का दिव्य संदेश किसी एक वर्ग या समुदाय तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संपूर्ण मानव समाज को सत्य और सद्भाव का रास्ता दिखाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें