फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में पंजाब रोडवेज के समर्थन में सांझा मोर्चा के आह्वान पर रोडवेज कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

सोमवार को भिवानी रोडवेज डिपो में कर्मचारियों ने पंजाब में रोडवेज कर्मचारियों पर लाठीचार्ज करने के विरोध में प्रदर्शन किया। सांझा मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य नरेंद्र दिनोद, मुकेश दुहन, जयपाल चौहान, अमीत तालू, अनिल कुमार ने कहा कि पंजाब सरकार पंजाब रोडवेज यूनियन के नेताओं से बात करें और समस्याओं पर बातचीत करके शीघ्र समाधान करे। सरकार जो किलोमीटर स्कीम को रोडवेज में लाना चाहती है उसे वापस ले और रोडवेज कर्मचारियों कि सैलरी का भुगतान करे, परिवहन विभाग में पक्की भर्ती करे।उन्होंने कहा कि किलोमीटर स्कीम हरियाणा रोडवेज में फेल हो चुकी है, जिसे जनता ने नकार दिया है। पंजाब सरकार जल्द से जल्द पंजाब रोडवेज के कर्मचारियों कि समस्याओं का समाधान करे अन्यथा पंजाब रोडवेज के समर्थन में हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी भी हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें