फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गोलागढ़ में पहुंची राज्यसभा सांसद किरण हुईं भावुक, छलके आंसू, जेठ और भतीजे पर लगाए गंभीर आरोप

हरियाणा के भिवानी के जूईकलां क्षेत्र के गोलागढ़ में पहुंची राज्यसभा सांसद किरण चौधरी सोमवार को जब ग्रामीणों से रूबरू हुई तो भावुक हो गई। उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। उन्होंने तोशाम हलके से कांग्रेस प्रत्याशी अपने भतीजे अनिरुद्ध चौधरी और जेठ रणबीर महेंद्रा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इन दोनों पिता पुत्र ने पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल व उनके बेटे पूर्व कृषि मंत्री सुरेन्द्र सिंह की सारी संपत्ति हड़प ली। आज अपने चाचा की फोटो लगाकर लोगों को बहकाने वाले इसी लड़के ने दिल्ली में वकालत करते समय उनके पति सुरेन्द्र सिंह के देहांत पर लड्डू बांट खुशी मनाई थी। उन्होंने इससे भी आगे बढ़ते हुए कहा जब पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल का देहांत हुआ तो पार्थिव शरीर को इन्ही लोगो ने एआईसीसी में नहीं रखने दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें