फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में बारिश ने फेरा गणतंत्र दिवस की तैयारियों पर पानी, फिर से व्यवस्था दुरुस्त कराने में जुटे अधिकारी

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से अचानक मौसम बदलाव के बाद हुई बारिश ने गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों पर भी पानी में फेर दिया। शुक्रवार को फिर से अधिकारी व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। भीम स्टेडियम में गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम होगा। जिसकी सप्ताह भर से तैयारियां की जा रही थी। लेकिन वीरवार रात की बारिश के बाद स्टेडियम परिसर में जगह-जगह बरसाती पानी का ठहराव हो गया। इसके चलते जेसीबी और रोलर मशीन के साथ कर्मचारी फिर से मैदान को तैयार कराने में जुटे रहे। हालांकि गणतंत्र दिवस से पहले इसी मैदान में फाइनल रिहर्सल भी की जानी थी। गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम में पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। शनिवार को गणतंत्र दिवस समारोह की अंतिम रिहर्सल कराई जाएगी। जिसमेें स्कूली बच्चों द्वारा पीटी, डंबल प्रदर्शन के अलावा परेड में हिस्सा लेंगे। जबकि विभिन्न देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम भी रिहर्सल के दौरान कराए जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें