जिले में मंगलवार को अचानक मौसम बदलने से दोपहर करीब एक बजे बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बीते करीब दस दिनों से गर्मी के कारण आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कुछ देर के लिए मौसम सुहावना रहा। हालांकि बारिश रुकने के बाद हुई उमस ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया।