जिले में शनिवार सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए थे। सुबह करीब 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक हुई हल्की बूंदाबांदी से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। जिसके बाद मौसम सुहावना हो गया। वहीं हल्की बूंदाबांदी से बाजारों में कीचड़ होने से रक्षाबंधन पर बाजारों में खरीददारी करने के लिए गए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो तीन दिनों में बारिश होने की संभावना है।