फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर अखिल भारतीय किसान यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

संयुक्त भारतीय किसान सभा हरियाणा की जिला इकाई ने नई अनाज मंडी स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर सोमवार को धरना दिया। किसान सभा पदाधिकारियों ने किसानों पर थोपी गई फसल खरीद शर्तों का पुरजोर विरोध कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यूनियन नेताओं ने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों पर मंडियों में बायोमेट्रिक सहित अनेक अनाप शनाप शर्तें थोप रही है। धरना पर बैठे किसान नेताओं ने मार्केट कमेटी अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा। किसानों के मांग पत्र में किसानों की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि क्षेत्र में बिजली, फसलों के मुआवजे, सिंचाई व अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं। किसानों ने आरोप लगाया कि संबंधित विभागों द्वारा बार-बार शिकायत देने के बावजूद समाधान नहीं किया जा रहा है, जिससे किसानों में भारी रोष है। किसान नेताओं ने बताया कि गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रहने, खेतों तक सही सिंचाई व्यवस्था न होने और मुआवजे में देरी जैसी समस्याओं के कारण किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन ने जल्द मांगों पर कार्रवाई नहीं की तो किसान सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें