फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की महेश नवमी पर लघु सचिवालय में किया गया प्रसाद वितरण

ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की महेश नवमी के उपलक्ष्य में हरियाणा पटवारी एवं कानूनगो संघ के उप प्रधान एवं पटवारी विकास राठी और सूचना जनसंपर्क विभाग के कर्मचारी सुंदर सिंह व मुकेश मलिक द्वारा किया गया। इस दौरान उपायुक्त महावीर कौशिक और हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष बिजेन्द्र बडगुजर सहित लघु सचिवालय परिसर में आने वाले नागरिकों को शीतल जल, हलवा एवं चने का प्रसाद वितरित किया गया। डीसी ने कहा कि गर्मी के मौसम में राहगीरों को पानी पिलाना व प्रसाद वितरण करना पुण्य का कार्य है। ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की महेश नवमी का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। इसी कड़ी में बुधवार को लघु सचिवालय परिसर में प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपायुक्त, एसडीएम, तहसीलदार एवं सरल केंद्र तथा अन्य विभागों में अपने कार्यों के लिए आए व्यक्ति ने प्रसाद ग्रहण किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें