फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: नए साल को लेकर पुलिस ने किए पुख्ता प्रबंध, हुड़दंगबाजों पर रहेगी पैनी नजर

शाहिल शर्मा Updated Wed, 31 Dec 2025 02:45 PM IST

नए साल को उल्लास के साथ मनाए जाने और हुड़दंगबाजी से बचने को लेकर भिवानी पुलिस ने पुख्ता प्रबंध किए हैं। इसके साथ-साथ फोन पर आने वाले नव वर्ष बधाई संदेश के नाम पर एपीके फाइल ना खोलने की भी साइबर ठगों की कोशिश नाकाम करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी को लेकर डीएसपी अनुप कुमार ने बताया कि नए वर्ष की पूर्व संध्या पर शाम छह बजे से रात दो बजे तक पुलिस की पेट्रोलिंग टीमें लगातार गश्त पर रहेंगी। इसी के साथ होटल, रेस्टोरेंट व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की विशेष नजर रखेगी। वहीं दुर्गा रेपिड एक्शन फोर्स भी तैनात रहेगी। जिले में 36 पुलिस नाके लगाए गए हैं। अनुप कुमार ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को कोई दिक्कत होने पर डायल-112 या नजदीकी थाना व चौकी में दे सूचना, जिस पर तत्परता से कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें