फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भिवानी में सड़क पर नियम तोड़ने वालों को फूल देकर समझाया, बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली

भिवानी में सड़क पर बिना हेलमेट वाहन चलाने और यातायात नियम तोड़ने वालों को फूल देकर समझाया कि वे ऐसा न करें, क्योंकि उनकी जिंदगी अपने परिवार के लिए काफी अहम है। सोमवार को शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर रोड सेफ्टी आर्गेनाइजेशन के साथ जिला यातायात पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान चौराहों से बिना हेलमेट गुजरने वाले वाहन चालकों को फूल भेंट कर उन्हें गलती का अहसास कराया वहीं भविष्य में हेलमेट का प्रयोग करने के प्रति जागरूक किया। इस दौरान यातायात पुलिस के उप निरीक्षक सीताराम ने भी वाहन चालकों को जागरूक किया। इस दौरान रोड सेफ्टी आर्गेनाइजेशन के तत्वावधान में स्कूली बच्चों ने शहर में यातायात जागरूकता रैली भी निकाली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें