फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में पटवारियों की सांकेतिक हड़ताल, पोर्टल ठप होने से जनता परेशान

राजस्व विभाग के नए ऑनलाइन पोर्टल रेवेन्यू हरियाणा में आ रही तकनीकी खामियों और अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर भिवानी के पटवारियों ने बुधवार को मोर्चा खोल दिया। भिवानी तहसील के पटवारियों ने पुरानी तहसील परिसर में एकत्र होकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक 2 घंटे का सांकेतिक धरना दिया। ऑनलाइन पोर्टल बना सिरदर्द रोजाना हो रहे विवाद तहसील प्रधान विक्रांत पटवारी और जिला कार्यकारिणी सदस्य बलबीर सिंह, प्रदीप, दीपक, प्रीति और अजय कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा शुरू किया गया रेवेन्यू हरियाणा ऑनलाइन पोर्टल सुचारू रूप से काम नहीं कर रहा है। पोर्टल ठप होने के कारण जनता के भूमि संबंधी कार्य समय पर पूरे नहीं हो पा रहे हैं, जिससे रोज आमजन के साथ पटवारियों की कहासुनी और विवाद हो रहे हैं। काम न होने से जनता में आक्रोश है और पटवारी मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं। पटवारियों की मुख्य मांगें पुराने सॉफ्टवेयर का डेटा समायोजन पुराने इंतकाल और दर्ज विवरणों को नए सिस्टम में सम्मिलित किया जाए तथा पुराने इंतकाल पीडीएफ अपलोड के माध्यम से मंजूर किए जाएं। बकाया भत्ते व वेतन नए पटवारियों का रुका हुआ 19 महीने का वेतन तुरंत जारी किया जाए और गिरदावरी सहायक भत्ता प्रदान किया जाए। चाइल्ड एजुकेशन व मेडिकल संतान शिक्षा भत्ता और मेडिकल खर्च की प्रतिपूर्ति का भुगतान जल्द से जल्द हो। पटवारी एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि संबंधित विभाग द्वारा जल्द से जल्द पोर्टल की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया और उनकी लंबित मांगों का निपटारा नहीं हुआ, तो वे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जैसा कड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें