फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में हनुमान जयंती पर लोहारू बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर में हवन व भंडारा आयोजित

हनुमान जयंती पर लोहारू के बस स्टैंड परिसर स्थित हनुमान मंदिर में श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुबह विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ हवन संपन्न कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेते हुए आहुति अर्पित की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि व शांति की कामना की। हवन-यज्ञ के उपरांत मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें स्थानीय भजन मंडलियों ने भगवान हनुमान के गुणगान प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। “जय हनुमान ज्ञान गुन सागर” सहित विभिन्न भजनों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। “जय श्री राम” और “बजरंग बली की जय” के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें