फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भिवानी में दंत रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में बढ़े मरीज, अधिकांश बच्चें दांतों में कीड़ों से पीड़ित

नवीन दलाल Updated Thu, 05 Dec 2024 03:04 PM IST

भिवानी जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में इनदिनों दंत रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में मरीज बढ़ गए हैं, ज्यादातर बच्चे दांतों में कीड़े लगने और टेढे-मेढ़े दांतों के आने से पीड़ित हैं। ज्यादा मीठा खाने और नियमित साफ सफाई नहीं किए जाने की वजह से ऐसे मौसम में दांतों में दर्द के मरीज भी अस्पताल आ रहे हैं। रोजाना ही जिला नागरिक अस्पताल के दंत रोग विभाग में डेढ़ सौ मरीज पहुंच रहे हैं। दंत रोग विभाग की डॉक्टर कमल लता का कहना है कि सात से आठ साल तक के बच्चों के खान-पान की वजह से दांतों में कीड़े लगने की ज्यादा संभावना रहती है। इसके बाद उम्र बढ़ने के साथ ही टेढ़े मेढ़े दांत आना भी बड़ी समस्या है। ऐसे में अभिभावकों को बच्चों के खान-पान पर विशेष ध्यान देने और उन्हें कैलिशियम की ज्यादा मात्रा वाले खाद्य पदार्थ खिलाने की भी सलाह दी जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें