केंद्र सरकार की राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृति योजना परीक्षा का आयोजन रविवार को 8 केंद्रों पर करवाया जाएगा। स्कॉलरशिप परीक्षा के लिए जिले में कुल 2,382 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। एनएमएमएसएस परीक्षा शहर के आठ केंद्रों पर आयोजित करवाई जाएगी। सभी केंद्रों पर कड़ी निगरानी और शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। ताकि कोई भी योग्य विद्यार्थी इस सुनहरे अवसर से वंचित न रहे। परीक्षा का समय तीन घंटे का रहेगा।