भिवानी: कुडलवास धरना पर पहुंचे लोहारू एसडीएम, मनीषा के पिता से की बात कुडलवास अनशन पर पहुंचे लोहारू एसडीएम मनोज दलाल ने हाथ जोड़कर कहा की प्रशासन उनकी बात सुनने को तैयार है। मनीषा के परिजन यहां कुडलबास में शांति पूर्वक धरना लगा सकते हैं, भिवानी वाले धरने के लोगों को यहीं बुला सकते हैं। लेकिन धरना स्थल पर मौजूदा लोगों और मनीषा के पिता संजय ने कहा धरना भिवानी डीसी कार्यालय के आगे लगाएंगे, यहां वाले लोगों को भिवानी जाने दिया जाए। अभी तक कोई सहमति नहीं बनी है। एसडीएम मनोज दलाल ने कहा हमने आपकी बात उच्चाधिकारियों तक भेज दी है।