फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कबड्डी में हरियाणा की छोरियों ने उड़ीसा को 42 अंकों से दी पटकनी

शहर के भीम स्टेडियम में शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 68वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल कबड्डी स्पर्धा के चौथे दिन रोचक मुकाबले हुए। खिलाड़ियों ने फाइनल में पहुंचने से पहले पूरी जोर आजमाइश की। जिस वक्त हरियाणा की बेटियों की टीम खेल मैदान में उतरी तो हर खेल प्रेमी की नजर उनके प्रदर्शन पर थी। क्योंकि अभी तक हरियाणा के बेटों व बेटियों का खेलों में खूब नाम है। जैसे ही उड़ीसा व हरियाणा की टीम के बीच मैच शुरू हुआ। मैच शुरू होने के साथ ही मैदान में मौजूद दर्शकों के बीच से आवाज आने लगी कि म्हारी छौरी किसै त कम है के...ये किसै नै कोणी जाण दे। मंगलवार को लड़कियों के मैच में हरियाणा ने उड़ीसा को जबरदस्त तरीके से पटकनी दी। मुकाबले में हरियाणा टीम ने उड़ीसा को 51-9 अंकों के स्कोर के साथ हराते हुए 42 अंकों से मुकाबला जीता।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें