फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: एचटेट परिणामों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे जजपा कार्यकर्ता

शाहिल शर्मा Updated Tue, 06 Jan 2026 05:53 PM IST

जननायक जनता पार्टी की युवा विंग ने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा को लेकर समस्त हरियाणा में उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल के नाम मांग पत्र सौंपा। इसी कड़ी में मंगलवार को भिवानी के लघु सचिवालय में युवा जजपा जिलाध्यक्ष सेठी धनाना और प्रभारी ओमी राजपूत बापोड़ा के नेतृत्व में मांग पत्र सौंपा गया। जिसमें एचटेट परीक्षा की सीबीआई जांच की मांग की गई। जजपा युवा जिलाध्यक्ष सेठी धनाना और प्रभारी ओमी राजपूत ने कहा कि यह गंभीर विषय है। बोर्ड चेयरमैन के सानिध्य में यह घोटाला हुआ है, इसलिए सरकार की बिना पर्ची खर्ची के नारे पर सवालिया निशान लगना लाजमी है। उन्होंने कहा कि यदि बोर्ड चेयरमैन इस मामले पाक साफ है तो श्वेत पत्र जारी करदे। उन्होंने कहा कि परीक्षा में अनियमितताएं एवं संदेहास्पद परिस्थितियां सामने आई हैं, जो परीक्षा की पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाती हैं। वहीं दिग्विजय सिंह चौटाला के प्रैस सचिव राजू मेहरा ने कहा कि यदि परीक्षा में कोई गड़बड़ी नहीं हुई है तो भाजपा सरकार इस बात का जवाब दें कि नए घोषित परिणाम में त्रुटि के मार्जिन के आधार पर 1284 नए अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण घोषित कर दिया गया, जबकि इन अभ्यर्थियों का परिणाम हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर भी जारी नहीं किया गया। इन अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक प्रक्रिया भी पूरी नहीं की गई। अतः इन सभी अभ्यर्थियों के रोल नंबर सार्वजनिक किए जाएं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें