जनसंघर्ष समिति ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती पर कार्यकर्ताओं ने पंडित नेकीराम शर्मा लाइब्रेरी जाकर गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के जिला सचिव सज्जन कुमार सिंगला व किसान सभा ब्लॉक प्रधान सन्तोष देशवाल ने संयुक्त रूप से की। इस अवसर पर जनसंघर्ष समिति के संयोजक व माकपा नेता कॉमरेड ओमप्रकाश, युवा कल्याण संगठन के संरक्षक कमल प्रधान, दलित अधिकार मंच के जिला संयोजक सुखदेव पालवास व जनवादी महिला समिति की जिला प्रधान बिमला घनघस ने कहा कि इस समय हमारे देश के चौतरफा हालात दुर्भाग्य पूर्ण रूप से गुजर रहे है। हमारे देश की आजादी आंदोलन के नेताओं व उनकी विचारधारा को आगे बढ़ाने की बजाए हमारे देश की सरकार सबकी सरकार बनने की बजाए वह केवल आरएसएस की सरकार बनी हुई है, उसने भारतीय संविधान का अपमान करके आरएसएस के नाम डाक टिकट जारी किया है और आरएसएस की स्थापना की 100वीं वर्षगांठ मनाने के लिए 100 रुपये का सिक्का जारी करना भारत के उस संविधान, जिसे आरएसएस ने कभी स्वीकार नहीं किया का घोर अपमान और उस पर हमला है। इस अवसर पर सीटू जिला सचिव कामरेड अनिल कुमार, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष मास्टर वजीर सिंह, महासचिव रतन कुमार जिंदल, जिला प्रधान नरेश कुमार शर्मा मौजूद रहे।