फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी और चरखी दादरी के विकास के लिए करोड़ों रुपये के सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण प्रोजेक्ट्स की घोषणा

संवाद न्यूज एजेंसी सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने भिवानी और चरखी दादरी के विकास के लिए करोड़ों रुपये के सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण प्रोजेक्ट्स की घोषणा की है। दादरी दौरे से लौटकर उन्होंने बताया कि क्षेत्र में जलभराव की गंभीर समस्या से निपटने और अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने के लिए सरकार युद्धस्तर पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि लोहारू फीडर पर 7 करोड़ की लागत से 3 नए पुल बनाए जाएंगे। इससे डीरी कलाल, नंदगांव और मिनी सेक्रेटेरियट जैसे क्षेत्रों में होने वाले जलभराव को रोककर पानी सीधे नहर में डाला जाएगा, जिससे 1,350 एकड़ भूमि को सीधा फायदा मिलेगा। जिले में अक्टूबर 2024 से अब तक करीब 290 करोड़ रुपये की विभिन्न सिंचाई योजनाएं पूरी की जा चुकी हैं । फिलहाल, 75 करोड़ के 29 विकास कार्य और 56 करोड़ के 25 बाढ़ नियंत्रण (फ्लड) कार्य तेजी से चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा के सिंचाई ढांचे को मजबूत करने के लिए वर्ल्ड बैंक की मदद से 6,000 करोड़ का प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है. इसके तहत इस क्षेत्र की सुंदर सब ब्रांच के लिए 50 करोड़ और 18 वाटर बॉडीज के लिए 80 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सिंचाई प्रणाली में सुधार के लिए अब एससीएडीए (स्काडा) सिस्टम और एडवांस सेंसर्स की मदद ली जा रही है ताकि पानी के स्तर और उसके नुकसान पर सीधी निगरानी रखी जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें