फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: 12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर राज्य स्तरीय जत्थे का लोहारू क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान

केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 12 फरवरी 2026 को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के उद्देश्य से सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा एवं सीटू के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय जत्थे द्वारा प्रचार अभियान तेज कर दिया गया है। इसी कड़ी में राज्य स्तरीय जत्थे ने लोहारू में रोडवेज, बिजली, जनस्वास्थ्य, स्वास्थ्य, शिक्षा, चतुर्थ श्रेणी विभागों के कार्यालयों सहित आस पास गांवों में कर्मचारियों व मजदूरों से जनसंपर्क किया और 12 फरवरी की हड़ताल को पूरी मजबूती के साथ सफल बनाने की अपील की। गांवों में लोगों ने सरकार के ऑनलाइन पोर्टल सिस्टम को लेकर भारी नाराजगी जताई। ग्रामीणों का कहना था कि छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी उन्हें पोर्टल की लंबी प्रक्रियाओं व लाइनों में उलझना पड़ता है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें