फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सेना की नायब सूबेदार व भिवानी की बेटी जैस्मिन लम्बोरिया ने राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का 10वां बॉक्सिंग पदक किया पक्का

भिवानी। भिवानी की बेटी एवं भारतीय सेना की नायब सूबेदार जैस्मिन लम्बोरिया ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला 57 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर भारत के लिए बॉक्सिंग का 10वां पदक सुनिश्चित कर दिया। जैस्मिन ने इंग्लैंड की एलिस ग्लिन को 4-1 के स्प्लिट डिसीजन से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई और कम से कम कांस्य पदक अपने नाम कर लिया।गौरतलब है कि जैस्मिन ने पूरे मुकाबले में शानदार तकनीक, आक्रामक खेल और आत्मविश्वास का परिचय दिया। मेजबान इंग्लैंड की मुक्केबाज को घरेलू दर्शकों का समर्थन मिलने के बावजूद भारतीय बॉक्सर ने मुकाबले पर अपनी पकड़ बनाए रखी और जीत दर्ज की। अब तक गलास्को राष्ट्रमंडल खेल-2026 में भारतीय मुक्केबाजों का दबदबा देखने को मिला। रिंग में उतरे सभी छह भारतीय बॉक्सर अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचे और पदक पक्का किया। अब तक भारत के 5 महिला और 4 पुरुष मुक्केबाज पदक सुनिश्चित कर चुके हैं, जबकि भिवानी की मुक्केबाज जैस्मिन की जीत के साथ बॉक्सिंग में भारत का 10वां पदक पक्का हो गया है। इस बारे में जैस्मिन ने बताया कि पिछली बार ब्रांज मैडल रह गया था। अबकी बार मैडल का कलर बदलना है। उनका इशारा सिल्वर व गोल्ड मैडल की तरफ था। मुक्केबाज जैस्मिन लंबोरिया ने कहा कि उनका अगला फोकस अगली दो बाऊट सेमीफाईनल व फाईनल मुकाबले पर है। उन्होंने कहा कि वे वर्ष 2022 में भारतीय सेना में भर्ती हुई थी। जहां आर्मी स्पोर्टस इंटीट्यूट में बेहतर खेल से यहां पर पहुंची है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें