फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी के लोहारू में खुशियों की दीवार पर कांग्रेस विधायक राजवीर फरटिया ने बांटी खुशियां

नववर्ष पर लोहारू विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक राजवीर फरटिया ने अनाज मंडी स्थित प्रयास एक कोशिश सामाजिक संगठन द्वारा संचालित खुशियों की दीवार पर पहुंचकर जरूरतमंद लोगों को कंबल व शॉल भेंट किए। इस अवसर पर विधायक ने करीब 500 के लगभग शॉल व कंबल जरूरतमंदों को वितरित किए। विधायक राजवीर फरटिया ने कहा कि ठंड के इस मौसम में जरूरतमंदों की सहायता करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। प्रयास एक कोशिश जैसे सामाजिक संगठन समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचाने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि खुशियों की दीवार के माध्यम से समाज के सक्षम लोग जरूरतमंदों के साथ अपनी खुशियां साझा कर रहे हैं, जो एक सकारात्मक और प्रेरणादायक पहल है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें