फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में कूड़े के साथ अब सीवर ठप ने भी बढ़ाई लोगों की मुश्किलें, हरजीकांन चौक पर जलभराव और टूटे नाले से नारकीय हालात

मनान पाना हरजीकांन चौक पर जलभराव और टूटे नाले से नारकीय हालात बन गए हैं। पार्षदों की अनदेखी पर क्षेत्र के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। स्थानीय निवासियों व दुकानदारों का आरोप है कि सड़क पर फैले गंदे पानी से बीमारियों का खतरा बना है। मुख्य मार्ग पर गंदा पानी जमा रहने से राहगीरों, स्कूली बच्चों और मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बार-बार गुहार लगाने के बावजूद नगर परिषद और संबंधित पार्षदों की अनदेखी से क्षेत्रवासियों में भारी रोष है। स्थानीय निवासी व पूर्व सैनिक प्रदीप, रमेश ने बताया कि यह गली दो वार्डों के बीच पड़ती है। सफाई के दौरान टूटा नाला पिछले दो-तीन वर्षों से खुला पड़ा है, जिससे हर समय हादसे का डर रहता है। उन्होंने आक्रोश जताते हुए कहा कि यदि प्रशासन असमर्थ है, तो वे नाले की मरम्मत के लिए अपनी पेंशन तक देने को तैयार हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें