फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में स्कूल बैग की दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी भीषण आग

शहर में हांसी गेट पर रात करीब अढ़ाई बजे एक स्कूल बैग की दुकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि दुकान में रखा लाखों रुपये का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटों और भयंकर गर्मी के कारण आसपास की दुकानों के शीशे भी चटक गए और शटर भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। जानकारी के अनुसार आग की घटना देर रात करीब 2:30 बजे की है। जब आग की लपटें उठनी शुरू हुईं तो आसपास के लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की कई गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक दुकान पूरी तरह जल चुकी थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें