फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में रात भर गरज के साथ हुई बारिश, फसलों को मिली संजीवनी, आबोहवा में भी होगा सुधार

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से वीरवार रात भर गरज के साथ बारिश हुई। बारिश से रबी फसलों में संजीवनी मिलेगी वहीं आबोहवा में भी सुधार होगा, क्योंकि एक्यूआई ज्यादा बढ़ने से ग्रेप चार लगा हुआ है। बारिश के बाद अब जल्द ग्रेप चार हटने की भी संभावना बनी है। वहीं बारिश के बाद ठिठुरन से भी लोगों को निजात मिली। भिवानी शहर में दस एमएम और आसपास ग्रामीण क्षेत्र में 20 एमएम बारिश दर्ज की गई। वीरवार दिनभर तेज हवाएं चली। जबकि रात को गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। रात भर रुक रुक कर बारिश होती रही। शहर की सड़कों पर बरसाती पानी का ठहराव हुआ। खेतों में सरसों की फसल में भी बारिश से पहले बीमारियों का संक्रमण बढ़ गया था, जिससे अब निजात मिल जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें