फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हल्के में न लें आंख में जलन, खुजली व पानी आने की समस्या

जिला नागरिक अस्पताल में मौसम में बदलाव के साथ ही आंखों में संक्रमण, आंखों से पानी आना व एलर्जी के मरीज पहुंच रहे हैं। मंगलवार को नेत्र रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में आने वाले मरीजों में ज्यादातर मरीज आंखों में जलन व खुजली से ग्रस्त मिले। चिकित्सक के अनुसार आंखों की समस्या को हल्के में ना ले। चिकित्सक के बिना किसी प्रकार की दवा आंखों में नहीं डालना चाहिए। नेत्र रोग विशेषज्ञ ने भी मरीजों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। चिकित्सकों के अनुसार मोबाइल व डिजिटल स्क्रीन के ज्यादा प्रयोग करने पर भी आंखों में परेशानी आ रही है। इसके अलावा धूल मिट्टी भरे कण आंखों में जाने पर भी समस्या आ जाती है। इसलिए मरीजों को अपने हाथों की सफाई पर ध्यान देना चाहिए। आंखों में खुजली चलने पर मसलने की बजाय ठंडे पानी से साफ करना चाहिए। चिकित्सक की सलाह के बिना किसी प्रकार की दवा आंखों में नहीं डालना चाहिए। संक्रमण के कारण आंखों में जलन भी शुरू हो जाती है। ऐसी स्थिति में आंखों को ठंडे पानी से धोते रहे व अपने नजदीकी चिकित्सक से परामर्श करें। आंखों पर किसी प्रकार के घरेलू नुस्खे ना अपनाएं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें