फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भिवानी में गुरूनानक देव प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारा में हुआ गुरुवाणी का पाठ, लंगर में की सभी वर्गों के लोगों ने शिरकत

भिवानी में गुरु नानक देव प्रकाश उत्सव पर भिवानी में गुरुद्वारा में गुरुवाणी का पाठ हुआ वहीं दिनभर चले लंगर में सभी वर्गों के लोगों ने शिरकत कर प्रसाद छका। कस्बा बवानीखेड़ा में भी गुरुद्वारा को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए गए। इससे पहले गुरू ग्रंथ साहिब को फूलों से सजी पालकी में रख भक्तों के दर्शानार्थ शहर के मुख्य बाजारों में शोभा यात्रा निकाली गई। तलवंडी साहिब से पहुंचे अखाड़ा गतका ग्रुपव के माहिर गुरसिक्ख बच्चों ने अलग-अलग अंदाज में करतब दिखाए। गुरू द्वारा सिंह सभा के प्रधान इंद्रमोहन सिंह ने बताया कि गुरू नानक देव ने मानवता के लिए जो कुछ किया, उसका उदाहरण मिलना मुश्किल है। उन्होंने धार्मिक नियमों और रीति-रिवाजों को लेकर बराबरी का संदेश दिया। गुरू ने सभा, सौदा व लंगर प्रथा चलाकर एक संदेश दिया तथा ऊंच-नीच के भेद को मिटाने का कार्य किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें