स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के उद्देश्य से स्वदेशी जागरण मंच द्वारा बाल भवन वाटिका में चार दिवसीय स्वदेशी मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला ना केवल स्वदेशी वस्तुओं की प्रदर्शनी है, बल्कि भारतीय संस्कृति और उद्यमिता का अनूठा संगम बनकर उभरा है। मेला प्रमुख राजीव मित्तल ने बताया कि यह आयोजन 21 दिसंबर तक चार दिनों तक चलेगा, जहां प्रतिदिन सुबह 10 से रात्रि 9 बजे तक आम जनमानस स्वदेशी रंगों का आनंद ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि मेले में प्रदेश भर के युवा उद्यमियों और स्टार्टअप के लिए 75 विशेष स्टॉल लगाई गई है।