थाना सिविल लाइन पुलिस ने कैफे में व्यक्ति से मारपीट कर धमकी देकर हवाई फायर करने के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पंकज गली नंबर 03 सोमवारी माता भिवानी, विनय बर्तन बाजार भिवानी, संयम, यश बिचला बाजार भिवानी व वीरेंद्र डोबी तालाब भिवानी के रहने वाले है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। मनजीत निवासी दिनोद गेट भिवानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे 20 अक्तूबर को दीपावली की पार्टी के लिए रात्रि में दोस्तों के साथ शिक्षा बोर्ड के पास कैफे में पार्टी कर रहे थे। रात के समय वहां पर चार-पांच लड़के और आए थे। जिन्होंने शराब पीकर उसके साथ मारपीट कर धमकी देकर हवाई फायर किए थे। शुक्रवार को थाना सिविल लाइन के जांच अधिकारी प्रवेश कुमार ने शराब पीकर मारपीट कर धमकी देकर हवाई फायर करने के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी वारदात वाले दिन शराब पीए हुए थे। शराब के नशे में आरोपियों ने मनजीत के साथ मारपीट कर धमकी देकर हवाई फायर किए थे।