फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भिवानी में ईंट भट्ठा मजदूर के बंद मकान में लगी आग, पड़ोसियों ने धुआं उठता देखा

सिटी स्टेशन लाइनपार स्थित एक भट्ठा मजदूर के बंद मकान में मंगलवार को आग लग गई। पड़ोसियों ने घर से धुआं उठता हुआ देखा तो इसकी जानकारी मकान मालिक को दी। जिसके बाद आस पड़ोस के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। जब तक आग शांत हुई तब तक घरेलू सामान व 50 हजार रुपये जलकर नष्ट हो चुके थे। सिटी स्टेशन लाइनपार क्षेत्र निवासी मोनू के बंद मकान में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे आसपास के लोगों ने धुआं उठता हुआ देखा। इसके बाद पड़ोस के लोगों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो अंदर आग धधक रही थी। दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई और पड़ोसियों ने आग पर काबू पाने के प्रयास तेज कर दिए। इसी दौरान करीब दो घंटे की मशक्कत पर आग बुझी। मकान मालिक मोनू के परिजनों ने बताया कि पूरा परिवार ईंट भट्ठा पर काम करने गया हुआ था। मकान बंद था। परिजनों ने बताया कि आग से 50 हजार रुपये, फर्नीचर, अलमारी, फ्रिज, कूलर व अन्य घरेलू सामान भी नष्ट हो गया। मजदूर के परिवार ने जिला प्रशासन से आर्थिक मदद की भी गुहार लगाई है। वहीं मजदूर का आग की वजह से पहने के कपड़े और बिस्तर भी जलकर नष्ट हो गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें