फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी पहुंचे किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत, पूर्व सांसद जंगबीर सिंह के निधन पर जताया शोक

पूर्व सांसद जंगबीर सिंह के निधन पर किया शोक प्रकट करने पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि पैदावार से किसान को नहीं मिलते अच्छे दाम, एग्रीकल्चर हड़ताल के कांसेप्ट को भविष्य में किसान अपना सकता है, तभी मिलेंगे अच्छे दाम। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि पेस्टीसाईड व रसायनिक खाद युक्त खेती से देश का किसान दुखी है। ऐसे में सरकार किसानों को आर्गेनिक खेती की तरफ अग्रसर करे तथा इसके लिए किसानों को सब्सिडी उपलब्ध करवाए। यह बात उन्होंने किसानों पर जहरीली खेती के आरोप का जवाब देते हुए भिवानी में कही। वे भिवानी में पूर्व सांसद चौ. जंगबीर सिंह के निधन पर अपने साथी किसान नेता कमल प्रधान के निवास पर शोक व्यक्त करने पहुंचे थे। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि पेस्टीसााईड व खाद के प्रयोग से खेती का खर्च बचता है। उन्होंने कहा कि जहरीली दवाई इंडस्ट्री की देन है, किसानों की नहीं। उन्होंने कहा कि किसान पेस्टीसाईड व रासायनिक खाद के प्रयोग से भले ही उत्पादन को बढ़ता हो, लेकिन किसानों को बाजार में उचित भाव नहीं मिलता। इसीलिए किसानों को एग्रीकल्चर हड़ताल के कांन्सेपट को अपनाना होगा तथा अधिक पैदावार से पीछे हटना होगा। इससे किसानों को बाजार में बेहतर दाम भी मिलेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें