फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: गीता के सिद्धांत समाज निर्माण में सहायक: विधायक कपूर वाल्मीकी

शाहिल शर्मा Updated Sun, 30 Nov 2025 04:56 PM IST

बवानीखेड़ा के विधायक कपूर वाल्मीकी ने कहा है कि गीता के उपदेश मानव जीवन का सार और आधार हैं। गीता हमें कर्म और धर्म का पाठ पढ़ाती है। गीता के सिद्धांत समाज निर्माण में सहायक हैं। हमें गीता को जीवन में धारण करना चाहिए। विधायक किरोड़ीमल पार्क में चल रहे तीन दिवसीय जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के रविवार को दूसरे दिन बतौर मुख्य अपना संदेश दे रहे थे। इससे पहले उन्होंने कार्यक्रम में विभिन्न विभागों एवं सामाजिक धार्मिक संस्थाओं द्वारा लगाई गई स्टालों का अवलोकन किया। विधायक ने हवन यज्ञ में पूर्ण आहुति डालकर श्रीमद्भागवत पूजन भी किया। विधायक ने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता केवल एक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण ने कर्म करो, फल की चिंता मत करो का संदेश देकर हमें अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया। गीता के सिद्धांत न केवल हमारे व्यक्तिगत जीवन को मार्गदर्शन देते हैं, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण में भी सहायक हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें