फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के आगमन के लिए सजा जिला न्यायालय, सड़कों पर भी पेचवर्क का मरहम

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत के भिवानी आगमन को लेकर जिला न्यायालय को सजाया गया है। इसके अलावा सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे-चप्पे पर पुलिस का कड़ा पहरा है। शुक्रवार को जिला न्यायालय व लघु सचिवालय के आसपास के खस्ताहाल रास्तों व सड़कों के गड्ढों पर भी पेचवर्क का मरहम लगाया गया। जिला न्यायालय परिसर में आने वालों की गहनता से चेंकिंग की गई। दरअसल शनिवार को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत का भिवानी आगमन होगा। न्यायमूर्ति सूर्यकांत सुबह के सत्र में चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे जबकि सायकालीन सत्र में जिला बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में शामिल होंगे। शुक्रवार को सुरक्षा प्रबंधों का उपायुक्त साहिल गुप्ता व पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने भी जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें