फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब चुनाव में दिल्ली जैसा असर, लोगों ने आप पार्टी को नकारा: अरविंद शर्मा

संत कबीर जयंती पर भिवानी में आयोजित समारोह में हरियाणा सरकार के केबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने संत कबीर दास को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए उतना ही प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि कबीर दास ने समाज को जाति-पाति से ऊपर उठकर मानवता, समानता और सेवा का मार्ग अपनाने की प्रेरणा दी। उनका अपना परिवार भी कबीर पंथ से जुड़ा रहा है, इसलिए उनके विचारों से उनका विशेष लगाव रहा है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए अरविंद शर्मा ने कहा कि उनकी सरकार भी "सेवा ही संकल्प" की भावना के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है और विकास कार्य इसी सोच के साथ किए जा रहे हैं। पंजाब चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि जिस प्रकार दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी को जनता का समर्थन मिला, उसी प्रकार पंजाब में भी कमल खिलने जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी को पंजाब की जनता ने नकार दिया है। उन्होंने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी पंजाब में चुनाव प्रचार में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। एसवाईएल नहर के मुद्दे पर पूछे गए सवाल के जवाब में केबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार इस विषय पर गंभीरता से कार्य कर रही है। लगातार बैठकें हो रही हैं और सरकार सभी पक्षों को ध्यान में रखते हुए उचित समाधान निकालने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें