फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: बाथरूम में निकला कोबरा सांप, परिवार के लोगों में दहशत

हांसी रोड सदर पुलिसा थाना के सामने शिव कॉलोनी स्थित एक अधिवक्ता के मकान के बाथरुम में मंगलवार सुबह काेबरा सांप देखकर पूरा परिवार सहम उठा। परिवार के सदस्यों ने कोबरा सांप की सूचना गो रक्षा दल की टीम को दी। जिसके बाद एक गो रक्षक ने घर के अंदर पहुंचकर सांप को रेस्क्यू किया। एडवोकेट आदित्य कौशिक ने बताया कि वे सुबह बाथरुम में पहुंचे तो उन्हें अचानक किसी जहरीले जीव की आहट सुनाई दी। जिसके बाद देखा तो एक सांप फन उठाए उनके सामने था जिसके बाद वह बाथरुम से दौड़कर बाहर आए। परिवार के सदस्यों को आगाह किया। थोड़ी देर बाद गो रक्षा दल के सदस्य वहां पहुंचे और करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद सांप को पकड़ा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें