फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में सीआईए द्वितीय ने दो कुख्यात बदमाशों को मुठभेड़ के बाद पकड़ा

सीआईए द्वितीय भिवानी की टीम ने पड़ोसी जिलों के साथ राजस्थान तक हत्या, डकैती व लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले दो कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम को देख भागते समय बदमाशों की बाइक सड़क के ग्रील से टकरा गई। इस हादसे में दोनों ही आरोपियों की टांग टूट गई हैं। जिन्हें घायल अवस्था में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। भिवानी सीआईए द्वितीय के हत्थे चढ़े चरखी दादरी जिला के डोहकी गांव निवासी जोनी व अंकित महज 25 साल की उम्र के हैं। लेकिन इनकी उम्र से अधिक इनके अपराध हैं। बदमाश जोनी पर तो चरखी दादरी के साथ भिवानी व हिसार ही नहीं, राजस्थान में भी हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती व चोरी के 25 से 30 प्राथमिकी दर्ज हैं। वहीं अंकित पर हत्या के प्रयास सहित दो प्राथमिकी दर्ज हैं। डीएसपी अनूप कुमार ने बताया कि सीआईए द्वितीय पुलिस को सूचना मिली थी कि तोशाम बाइपास पर नहर के साथ देवसर रोड पर बाइक सवार दो बदमाश मुंह ढककर बैठे हैं। जो किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। इस सूचना पर सीआईए द्वितीय इंचार्ज विशेष कुमार अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे। तभी दोनों बदमाश भागने लगे। इसी दौरान उनकी बाइक नहर की ग्रीस से टकराई और दोनों का टांगे टूट गई। डीएसपी अनूप कुमार ने बताया कि जोनी पर हत्या, लूट व डकैती के 25 से 30 प्राथमिकी दर्ज हैं। इन्होंने भिवानी जिले के गांव ढाणी माहू में रात के समय हथियार के बल पर आभूषण लूट की वारदात को अंजाम दिया था। लूट की वारदात में इनके तीन अन्य साथी भी शामिल थे। जिनकी तलाश जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें