हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने राहुल गांधी के हरियाणा दौरे पर ठेठ हरियाणवी में कटाक्ष किए। उन्होंने हरियाणा कांग्रेस को सबसे बुरे दौर की पार्टी बताया। वहीं, 11 साल में केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के कामों की सराहना की। हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी शुक्रवार को भिवानी जिले के गांव जाटूलुहारी में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं के घर जलपान किया। वहीं विश्व पर्यावरण दिवस पर यहां पौधारोपण भी किया। इसके बाद वो मीडिया से रूबरू हुए और कांग्रेस व राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।