फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: नागरिक अस्पताल के दोनों मुख्य गेटों का किया जाएगा सौंदर्यीकरण

शहर के घंटा घर चौक स्थित नागरिक अस्पताल भवन के नवीनीकरण का कार्य पीडब्ल्यूडी बीएंडआर विभाग द्वारा शुरू कर दिया गया है। अस्पताल भवन में फिलहाल रंग-पेंट का कार्य जारी है। इसके साथ ही अस्पताल के दोनों मुख्य गेट के सौंदर्यीकरण के साथ ही वाहन पार्किंग के लिए शेड का निर्माण भी किया जाएगा। अस्पताल के सभी विभागों के नए बोर्ड लगाए जाएंगे। इसके लिए मंगलवार को नवीनीकरण संबंधित सामान अस्पताल परिसर में पहुंचना शुरू हो गया है। दरअसल, नागरिक अस्पताल भवन खस्ताहाल में है। भवन में लगी सीलिंग छत्तें टूट कर गिरना शुरू हो गई हैं। भवन की छत्तों से पानी टपकता है। इसके लिए अस्पताल भवन में लगी लिफ्ट लंबे समय से बंद पड़ी है। मरीजों के बैठने के लिए सीटें कम पड़ रही थी। भवन में फिलहाल जगह-जगह पर सीमेंट और दीवारों से टाईलें उखड़ कर गिर रही हैं। अस्पताल प्रशासन की तरफ से नवीनीकरण की मांग लंबे समय से की जा रही थीं। इसके लिए बकायदा उच्चाधिकारियों को मांग पत्र भी भेज रखा था। फिलहाल अस्पताल भवन परिसर के नवीनीकरण का कार्य शुरू होने से मरीजों और चिकित्सकों के लिए भी सुविधाओं का विस्तार होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें