फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भिवानी में लीकेज ठीक करते समय टूटे सीवरमैनहोल का कराया पुननिर्माण

शहर के हांसी चौक से अशोक मार्ग नुक्कड़ पर पानी की लीकेज ठीक करते समय क्षतिग्रस्त सीवरमैनहोल का पुननिर्माण करा दिया है। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की तरफ से यहां पिछले एक पखवाड़े से काम चला रखा है। जिसकी वजह से यहां रोजाना ही जाम लग रहा है। मंगलवार को सीवरमैनहोल तैयार करा दिया गया। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी अधिकारियों का कहना है कि दो से तीन दिन बाद रास्ता खोल दिया जाएगा। दरअसल विजय नगर कॉलोनी में गंदे पानी की शिकायत का निवारण करते समय करीब 15 दिन पहले जेसीबी से लाइन चेक करते समय सीवर मैनहोल क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसकी वजह से गंदा पानी गड्ढे में जमा हो गया। लीकेज का समाधान करने के बाद क्षतिग्रस्त सीवरमैनहोल दुरुस्त करने का काम भी एजेंसी को अलॉट कर दिया। अब यहां सीवर मैनहोल निर्माण किए जाने के बाद मुख्य रास्ते पर जाम की समस्या से भी निजात मिल जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें