फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भिवानी में ढाई करोड़ से चकाचक होगा सेक्टर-13 मुख्य मार्ग

सेक्टर 13 की करीब ढाई करोड़ से मुख्य सड़क जल्द ही चकाचक होगी। जिसके निर्माण का काम शुरू हो गया है। करीब डेढ़ किमी लंबाई की सड़क निर्माण से पहले पुरानी सड़क को मशीन से उखाड़ा जा रहा है। जिसके बाद इसकी जगह तारकोल की नई कारपेट डाली जाएगी। दरअसल तीन साल से सेक्टर वासी खस्ताहाल सड़क के गहरे गड़्ढों में हिचकोले खा रहे थे। नगर परिषद भी पिछले छह माह से सड़क के टेंडर और वर्क ऑर्डर कराने में ही उलझा रहा। जिसके बाद अब वर्क ऑर्डर जारी कर एजेंसी से काम शुरू करा दिया है। दो माह में सेक्टर की मुख्य सड़क चकाचक होगी। हांसी रोड पर सेक्टर 13 मोड़ से भगत सिंह चौक और भगत सिंह चौक से महम रोड तक सड़क नई तैयार की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें