भिवानी के आटा मील संचालक एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारी विजय बंसल टैनी को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। व्यापारी से दो लाख रुपये की फिरौती भी मांगी गई है। मामले की शिकायत शहर थाना पुलिस को दी है। पुलिस इस जांच में जुटी है। शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में विजय बंसल टैनी ने बताया कि पिछले तीन दिनों से उसके पास धमकी भरे फोन आ रहे हैं। आरोपी ने उससे जबरन दो लाख रुपये की डिमांड की है। उसने पुलिस को धमकी भरी ऑडियो क्लीप भी पुलिस को दी है। वहीं मामला किसी दो पक्षों को लेकर विवाद से जुड़ा है। शहर थाना पुलिस एसएचओ सत्यनारायण ने बताया कि पुलिस के समक्ष विजय बंसल टैनी की तरफ से शिकायत आई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।