फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी मंडी में साढ़े 24 हजार क्विंटल गेहूं की आवक, आठ दिन से सरकारी खरीद ठप

जिला मुख्यालय की मंडी से अब तक करीब साढ़े 24 हजार क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है। 543 किसानों की फसल मंडी में खुले आसमान के नीचे पड़ी है। अधिक नमी की वजह से अभी तक गेहूं की आठ दिन बाद भी सरकारी खरीद नहीं की गई है। सरकारी एजेंसी के अधिकारियों का कहना है कि शुरूआती आवक के साथ ही गेहूं में 16 से 19 फीसदी नमी आंकी जा रही है जबकि सरकारी नियमों के अनुसार 12 फीसदी नमी वाला गेहूं की खरीद की जानी है। ऐसे में किसान भी आढ़तियों के भरोसे अपनी मेहनत की कमाई खुले में डालकर घर लौटने पर मजबूर हैं। वहीं मंडी के आढती एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष नरेश बंसल का कहना है कि अभी अधिक नमी की वजह से गेहूं की सरकारी खरीद नहीं हो पाई है। आने वाले दो से तीन दिन में खरीद शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें