फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भिवानी में जिले में डेंगू के 108 पॉजिटिव केस मिले, अब भी फॉगिंग का काम धीमा

भिवानी में सर्दी का आगाज होने के बावजूद डेंगू के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अब तक जिले में डेंगू पॉजिटिव 108 केस मिल चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद भी शहरी और ग्रामीण दायरे में फॉगिंग का काम धीमा है। हालांकि जिन इलाकों में डेंगू पॉजिटिव मिल रहे हैं वहां संबंधित ग्राम पंचायतें फॉगिंग करा रही हैं। शहरी दायरे में ही डेंगू पॉजिटिव 79 केस सामने आ चुके हैं। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में भी डेंगू तेजी से पैर पसार रहा है। भिवानी जिले की धनाना सीएचसी के अंतर्गत आने वाले इलाके में डेंगू के तीन केस आ चुके हैं। इसी तरह तोशाम सीएचसी दायरे में पांच डेंगू पॉजिटिव मिल चुके हैं। लोहारू सीएचसी दायरे में एक और मानहेरू सीएचसी के तहत ग्रामीण दायरे में सबसे अधिक दस केस मिले हैं। जमालपुर सीएचसी दायरे में डेंगू का एक केस शामिल है। कैरू सीएचसी दायरे में डेंगू पॉजिटिव नौ मामले हैं। अब तक स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी 2 हजार 583 लोगों को मच्छर का लारवा मिलने पर नोटिस थमा चुके हैं। अब मच्छर का लारवा का खतरा कम, वयस्क मच्छर का प्रकोप ज्यादा मौसम में बदलाव के साथ ही अब मच्छर के लारवा का खतरा कम हो गया है, लेकिन वयस्क मच्छर के डंक का डर ज्यादा है। ये मच्छर फॉगिंग से ही खत्म हो सकता है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग भी ग्रामीण और शहरी दायरे में बार-बार फॉगिंग के निर्देश दे चुका है। बावजूद अभी भी जिले में फॉगिंग का काम काफी धीमा ही चल रहा है। डेंगू पॉजिटिव अब तक 108 मामले सामने आ चुके हैं। अगले 15 दिनों तक और डेंगू का डर बना रहेगा, लेकिन हम सतर्क रहकर इससे बचाव कर सकते हैं। वहीं संबंधित ग्राम पंचायतों और वार्ड पार्षदों को भी अपने दायरे में फॉगिंग कराए जाने की हिदायतें दे चुके हैं। जिन इलाकों में फॉगिंग हो चुकी है वहां पर मच्छर का संक्रमण कम बना रहता है। -डॉ रघुवीर शांडिल्य सिविल सर्जन भिवानी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें