फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दीवार पर लिखा खेत मालिक और उसकी मां मेरी मौत की जिम्मेदार और निगल लिया जहर, भिवानी का है मामला

भिवानी के सिवानी क्षेत्र के गांव गुरेरा में मुजारा किसान ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले किसान ने दीवार पर लिखा कि मेरी मौत का जिम्मेदार खेत मालिक और उसकी मां है। उसने तीन लोगों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। इसलिए मृतक की पत्नी की शिकायत पर तीन नामजद के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। गांव गुरेरा निवासी 45 वर्षीय सतबीर पिछले करीब चार साल से ढाणी शिलावाली निवासी एक किसान के खेत में बतौर मुजारा काश्त कर रहा था। सतबीर की पत्नी जिलोपति का आरोप है कि खेत का मालिक उसके पति को पिछले तीन साल का हिसाब नहीं दे रहा था। इस कारण उनका पति सतबीर मानसिक रूप से भी परेशान थे। सतबीर ने आत्महत्या से पहले खेत में बनी ढाणी के कमरे की दीवार पर लिखा कि मेरे ही खेत मालिकों विजेंद्र, सुरेश और उसकी मां पर तीन सालों का हिसाब न देने ओर प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर शनिवार रात जहर निगल लिया। जब परिजनों को इसका पता चला तो वे उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। गांव के सरपंच, चेयरमैन समेत कई लोग मौके पर पहुंचे। मौके पर आई फोरेंसिक टीम ने भी मौके से तथ्य जुटाए। सिवानी पुलिस ने भिवानी के जिला नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया। हमें सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने शनिवार रात खेत में जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसकी वजह से उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी जिलोपति की शिकायत पर खेत के मालिक विजेंद्र, प्रदीप और उसकी मां शकुंतला के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। - विक्रम सुहाग, प्रभारी, पुलिस थाना, सिवानी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें