जम्मू के आरएस पुरा स्थित बाल सुधार गृह से 16 फरवरी को फरार हुए दो पाकिस्तानी नागरिकों को अंबाला एसटीएफ ने काबू कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान एहसान अनवर (21) व मोहम्मद सनाउल्लाह (20) के रूप में हुई है। एसटीएफ ने दोनों को मंगलवार अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से उस समय काबू किया जब वह संभवत: किसी ट्रेन के जरिए ठिकाना बदलने की फिराक में थे।