फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: दिशा कमेटी की बैठक में दो अधिकारी गैरहाजिर, कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश

जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सोमवार को पंचायत भवन में लोकसभा सांसद वरुण चौधरी व राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने ली। साढ़े पांच घंटे तक चली इस बैठक में सांसदों ने अफसरों की क्लास ली। अधिकारी अधूरी जानकारी लेकर बैठक में पहुंचे तो सांसदों ने एक सप्ताह में रिपोर्ट पूरी कर देने के निर्देश दिए। वहीं दो अधिकारियों के गैरहाजिर होने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया। बैठक में नगर निगम के पास तीन साल पहले आईं स्ट्रीट लाइटों का न लगाने का मुद्दा गर्म रहा। इसका जवाब नगर निगम के अधिकारी गोल कर गए। वहीं निगम अधिकारी शहर की 52 अवैध कॉलोनियों को वैध करने का प्रस्ताव भी सरकार को नहीं भेज पाए, जबकि बाकी जिलों की कॉलोनियां वैध हो गई। इस पर भी सांसदों ने आयुक्त से जवाब मांगा हैं कि इस मामले में कब-कब, क्या-क्या हुआ। यह जवाब समिति को देने के निर्देश दिए गए। साथ ही समिति ओर से केंद्र सरकार को यह भी लिखा जाएगा कि नगर निगम में हाउस की मासिक बैठक भी समय पर नहीं करवाई जा रही। इस वजह से शहर के विकास कार्य लटक रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें