फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: वन विभाग के दो कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने वन्य जीव इंस्पेक्टर राकेश व पशु प्रेमी भरत को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया है। एसीबी की टीम ने शिकायतकर्ता सपेहड़ा गांव के भीलपुरा निवासी संदीप कुमार की तहरीर पर पूरा जाल बिछाया था। वीरवार दोपहर को अंबाला सिटी के वन विभाग कार्यालय में दस्तक देकर दोनों आरोपियों को काबू किया। एक घंटे तक वन्य जीव कार्यालय में यह कार्रवाई चली। शिकायतकर्ता से पहले 30 हजार रुपये की राशि पशु प्रेमी भरत ने पकड़ी थी। जैसे ही उसने वन्य जीव निरीक्षक को दी तो टीम ने दोनों को मौके पर ही काबू कर लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें