फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में तीन दिन बारिश का अलर्ट, रात में जिले में हुई 33.5 मिलीमीटर बारिश

सुबह तड़के से घने बादल छाने के साथ ही जिले में रूक-रूककर बारिश हो रही है। सुबह 8 बजे कई जगहों पर हल्की बारिश हुई। बारिश होने से उमसभरी गर्मी से निजात मिली है। पिछले दो दिन से उमसभरी गर्मी परेशान कर रही थी। बीती शनिवार-रविवार रात को 33.5 मिलीमीटर बारिश हुई। जिससे शहर में कई जगह सड़कों पर जलभराव हो गया। मौसम विभाग ने अंबाला, बराड़ा और नारायणगढ़ में 6 से 8 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना जताई है। साथ ही तेज हवा चलने के साथ बिजली गरजने की आंशका है। जुलाई माह के शुरुआत में मौसम में ठंडक हुई थी, मगर तीन लगातार गर्मी रही। तापमान तो कम रहा, लेकिन उमस होने से गर्मी में पसीने छूट रहे थे। वहीं, शहर में जलभराव वाले क्षेत्रों में नगर निगम की पंप लगाए गए हैं। यह निगम कर्मचारियों की ड्यूटी भी दिन व रात के हिसाब से तय की गई है। साथ ही सफाई शाखा के सहायक व सेनेटरी इंस्पेक्टर की जिम्मेदारी तय की गई है। पिछले सप्ताह हुई बारिश से कई जगहों पर जलभराव हुआ था। कपड़ा मार्केट के दुकानदार भी निगम आयुक्त से बरसाती पानी की निकासी को लेकर मिले थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें